BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंपस एम्बेसडर मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय सहयोग दें-हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 2, 2022

केंपस एम्बेसडर मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय सहयोग दें-हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

मण्डला 2 जून 2022



                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत बनाए गए केंपस एम्बेसडर की योजना भवन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के इस त्यौहार में कैंपस एंबेसडर सक्रिय होकर सहयोग दें। सभी जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी केंपस एम्बेसडर अपने स्कूल, कॉलेज, गांव, परिवार के युवा साथियों, घर के सदस्यों को अधिक से अधिक जागरूक करें तथा उन्हें अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने मोटीवेट करे कि वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के मजबूतीकरण में भाग ले। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि दिव्यांग भी लोकतंत्र का हिस्सा है उनके लिए निर्वाचन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिला तथा अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं को जागरूक होकर निष्पक्ष एवं  जिम्मेदारी के साथ अपने जनप्रतिनिधि को चुने।

 

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न किया जाना है। 6 जुलाई तक जिले भर में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जागरूकता गतिविधियों में रंगोली, शपथ, प्रचार वाहन, खेल प्रतियोगिताएं, दीवार लेखन, जिंगल्स भजन, संगीत आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्मदा तटों पर वृक्षारोपण के साथ मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता कड़वे, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, प्राचार्य आरडी कॉलेज श्री चौरसिया, प्राचार्य प्रिंसिपल आईटीआई, डीपीसी स्कूल शिक्षा विभाग एवं युवा मतदाता एवं कैंपस एंबेसडर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment