मण्डला 29 जून 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रि-स्तरीय
पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिला मुख्यालय पर
कम्यूनिकेशन प्लान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय
कम्यूनिकेशन प्लान टीम में निर्धारित रात्रिकालीन सत्र 12 बजे से प्रातः 7 बजे तक के लिए पूर्व में
नियुक्त किए गए सहयोगी कर्मचारियों को द्वितीय एवं तृतीय चरण की ड्यूटी से मुक्त
करते हुए, उनके स्थान पर कम्यूनिकेशन प्लान के क्रियान्वयन के लिए
सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के तहत खनि. निरीक्षक बसंत पाटिल द्वितीय चरण के
लिए 30 जून 2022 एवं 1 जुलाई 2022 को रात्रि 12 बजे से प्रातः 7 बजे तक तथा डीपीओ वाटर शेड विकास आशीष गुप्ता तृतीय चरण के लिए 7 जुलाई एवं 8 जुलाई 2022 को रात्रि 12 बजे से प्रातः 7 बजे तक के लिए ड्यूटी पर रहेंगे। इनके सहयोगी कर्मचारी के रूप में पटवारी
कुलदीप मणि पटैल, शिवम साहू, प्रभात रंजन पट्टा, विकास सिंह ठाकुर, संतोषी लाल धूमकेती, लालसिंह वरकड़े, जयकांत बर्मन, रूपसिंह कुर्वेती, सुरेन्द्र मरावी, प्रदीप परस्ते, धनीराम ठाकुर, ओमकार कुशराम, राहुल तेकाम, घनश्याम प्रसाद जंघेला एवं अतुल
कटारे नियुक्त किए गए हैं।
जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन प्लान टीम के अंतर्गत नियुक्त
समस्त अधिकारी,
कर्मचारीगण कम्यूनिकेशन प्लान प्रभारी अधिकारी मधुअली
प्रभारी उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंडला के मार्गदर्शन एवं
पर्यवेक्षण में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
.png)
No comments:
Post a Comment