BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन पटवारियों पर गिरी गाज....जानिए क्या है पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 9, 2022

तीन पटवारियों पर गिरी गाज....जानिए क्या है पूरा मामला



जिले के तीन पटवारियों पर प्रशाशन ने निलंबित की कार्रवाई की है। इसके साथ ही राजस्व पटवारी संघ ने भी तीनों पटवारियों को संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो में तीनों पटवारियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी। कलेक्टर के निर्देश पर जांजगीर एसडीएम ने पटवारी बालमुकुंद राठौड़, बुद्धेश देवांगन और संतोष दास मानिकपुरी को निलंबत किया है। इधर राजस्व पटवारी संघ ने भी तीनों पटवारी की हरकत की निंदा करते हुए संघ से बाहर कर दिया है।

महिला के घर जाने पर फूटा ग्रामीणों की गुस्सा


रेवांचल टाइम्स:जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में तीनों पटवारियों की ग्रामीण जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पटवारी की पत्नी भी मौके पर मौजूद है। पटवारी की पत्नी भी ग्रामिणों के साथ पटवारियों पर गुस्सा उतार रही है। बताया जा रहा है कि पटवारी कई दिनों से लछनपुर में एक महिला के घर जा रहे थे, जिसकी भनक पटवारी की पत्नी और ग्रामिणों को लग चुकी थी। मौके पर जमकर हंगामा हुआ था और मान मनौवल कर मामला निपटा भी लिया गया था। लेकिन मौके पर किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे बाद में किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment