BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनियंत्रित होकर पलटी बस, मासूम समेत दो की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 15, 2022

अनियंत्रित होकर पलटी बस, मासूम समेत दो की मौत



रेवांचल टाईम्स:मप्र के मुरैना जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मासूम समेत दो की मौत हो गई। चिन्नोनी थाना क्षेत्र के सिंगरौली गांव के पास बस चंबल नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रह है कि बस लगुन फलदान लेकर जा रही थी।
नहर में पलटी खाकर गिरी बस

जानकारी के मुताबिक, बस सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी। बस ने दो से तीन पलटी खाई और नहर में जाकर सीधे खड़ी हो गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं बस में सवार खांडौली गांव निवासी अभिलाष सिंह सिकरवार (50) व उनके आठ साल के नाती चिराग सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई।
लगुन फलदान लेकर जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि खांडौली गांव का एक परिवार लगुन फलदान लेकर श्योपुर बस से जा रहा था। बस में सवार 15 से 20 लोग श्योपुर जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया।

No comments:

Post a Comment