BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिड-डे मील और आंगनवाड़ी के केन्द्र के समूह परेशान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 22, 2022

मिड-डे मील और आंगनवाड़ी के केन्द्र के समूह परेशान...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला सरकार की विभिन्न योजनाओं का संचालन करने वाले स्वसहायता समूहो कि समस्याओं की निराकरण के लिए विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है यही वजह है कि स्वसहायता समूह परेशानियों का सामना करते रहते हैं सरकारी स्कूलों में मिडडे मील और आंगनवाड़ी केंद्रों में सांझा चूल्हा कार्यक्रम संचालित करने वाले समूहों को समय पर राशि व राशन सामग्री प्रदान करने में घोर लापरवाही बरती जा रही हैं बैंको में ठीक समय पर राशि जमा नहीं कि जा रही है और शासकीय उचित दुकानों के माध्यम से समय  पर राशन  सामग्री प्रदान नही की जा रही हैं जिसकी वजह से समूहों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जांच की जावे की कब से लेकर अब- तक राशि व राशन सामग्री प्रदान नही की गई है समूहों की अपेक्षा है कि प्रति माह समय पर राशि व राशन सामग्री प्रदान की जावे।

No comments:

Post a Comment