रेवांचल टाइम्स - अजनियां आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई...आचार संहिता के दौरान 1 दर्जन से अधिक शराब का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, इसके अलावा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाकर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बाउंड ओवर कराया जा रहा है, ऐसे अपराधी जो लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है ऐसे कई अपराधियों के जिला बदर के प्रकरण तैयार किए गए,
शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों को किया गिरफ्तार, वारंटीओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, सीमावर्ती थानों एवं जिलों कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की सूची प्राप्त की गई है, सीमावर्ती जिलों से आने जाने वाले मार्गों पर लगातार निगाह रखी जा रही है, पेट्रोलिंग की जा रही है,
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है , काली फिल्में लगी गाड़ियों पर कार्यवाही की जा रही है,
आज दिनांक 9.6.2022 को पुलिस बल ने शराब दुकान एवं ढाबा के आस पास चेकिंग करते हुए शराबियों शरारती तत्व को खदेड़ा गया है...
इस दौरान थाना बम्हनी एवं पुलिस चौकी अंजनिया का पुलिस बल रहा मौजूद।
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment