BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चुनाव में शराब के प्रयोग पर आबकारी की लगाम....6 के खिलाफ मामला कायम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 22, 2022

चुनाव में शराब के प्रयोग पर आबकारी की लगाम....6 के खिलाफ मामला कायम

 


रेवांचल टाइम्स ,जबलपुर। चुनावी माहौल में अवैध मदिरा के भरसक इस्तेमाल को रोकने आबकारी मुस्तैद है। जिसके चलते कुंडम में कार्रवाई करते हुए 1 हजार 600 किलो ग्राम लाहन और बीस लीटर शराब जब्त कर, लाहन को जंगल के गड्ढों में बहाया गया। दबिश के दौरान पुलिस ने एक महिला तस्कर सहित 6 के खिलाफ मामला किया है।

जानकारी अनुसार कच्ची शराब की सूचना पर वृत कुण्डम के अंंतर्गत बरेेला थाना क्षेत्र में ग्राम जैतपुरी एवं खरहर घाट में विभिन्न स्थल पर दबिश दी गई । मौके पर 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 8 प्लास्टिक ड्रमों में भरे लगभग 1600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया । महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । दबिश के दौरान आरोपी मिररा कोल , रामकुमार एवं रेश्मा बाई एवं तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला कायम किया गया है।

No comments:

Post a Comment