BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के केवल दो जिलों में ही है कोरोना के 64 फीसदी मामले, जानिए कौन हैं वो जिले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 27, 2022

मध्य प्रदेश के केवल दो जिलों में ही है कोरोना के 64 फीसदी मामले, जानिए कौन हैं वो जिले




रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश  के 52 जिलों में से 2 जिले ऐसे हैं जिनमें पूरे प्रदेश के 64 फीसदी से ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीज मौजूद हैं. ये जो जिले हैं राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी माना जाने वाला इंदौर. ये दोनों शहर सबसे ज्यादा सक्रिय मरीजों वाले शहर बन गए हैं. पूरे मध्य प्रदेश में अभी 462 कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. जिसमें से 64 फीसदी मरीज भोपाल और इंदौर में हैं.

भोपाल-इंदौर में राज्य के 64 फीसदी मरीज
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6202 मरीजों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 43 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 35 सैंपल रिजेक्ट हो गए. इसके अलावा 6155 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस प्रकार अगर पॉजिटिविटी रेट का प्रतिशत देखा जाए तो यह 0.7 फीसदी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भोपाल में आठ, बालाघाट में एक, डिंडोरी में दो, गुना और ग्वालियर में एक-एक, होशंगाबाद में दो, इंदौर में 20, जबलपुर में छह, मुरैना में एक, नरसिंहपुर में दो, रतलाम में एक, सीहोर में दो कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा 66 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं.

संक्रमण के मामले में जबलपुर भी पीछे नहीं
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां पर 137 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जबकि व्यवसायिक राजधानी इंदौर में 162 सक्रिय मरीज मौजूद हैं. इसके अलावा जबलपुर भी एक ऐसा शहर है जहां वर्तमान में 41 पॉजिटिव मरीज सक्रिय हैं. शेष सभी जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. अगर भोपाल और इंदौर के आंकड़ों को मिला लिया जाए तो यहां 299 सक्रिय मरीज हैं. 462 में से 299 मरीज केवल भोपाल और इंदौर में मौजूद हैं. यह आंकड़ा 64% से भी अधिक है. वहीं अगर भोपाल और इंदौर को कोरोना की सूची से हटा दिया जाए तो पूरे आंकड़े का ग्राफ 163 पर आकर रुक जाएगा.

No comments:

Post a Comment