बीज निकालकर करें इन फलों का सेवनसेब जितना पौष्टिक है उतना ही सेहत को कई समस्याओं से दूर भी रखता है. लेकिन इसके बीज बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं. बता दें कि इन बीजों में सायनाइड मौजूद होता है जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.
आड़ू के बीज का सेवन भी नहीं करना चाहिए. आड़ू का बीज सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
आलू बुखारे के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि आलूबुखारे का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं लेकिन इसके बीजों का सेवन भूलकर भी ना करें.
सेब की तरह चेरी के बीच भी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. बता दें कि इन बीजों के अंदर एक ऐसा तत्व मौजूद होता है, जिसके कारण इसके सेवन से स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है. यह शरीर में जहर का काम कर सकता है.
खुबानी जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही इसके बीज सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. खुबानी का सेवन आप आसानी से कर सकते हैं. लेकिन इनके बीजों का सेवन ना करें.

No comments:
Post a Comment