BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 साल की मासूम के साथ हैवानियत...आम खिलाने के नाम पर ले गया था आरोपी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 30, 2022

4 साल की मासूम के साथ हैवानियत...आम खिलाने के नाम पर ले गया था आरोपी



रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक पचास वर्षीय व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। शर्मसार करने वाली बात यह है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। चार साल की मासूम बच्ची से रिश्ते में मामा लगने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार किया है। दरिंदगी की शिकार बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बच्ची अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले ही ननिहाल आई थी। सोमवार रात मां उसे नानी के पास छोड़कर किसी काम से गई थी। रात में बच्ची आम खाने के लिए जिद कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय रिश्ते का मामा आया और बच्ची को आम खिलाने की बात कहकर गोद में उठाकर ले गया। आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया और वहां बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। करीब 15 मिनट तक जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसके घर पहुंचे।
आरोपी के घर पहुंचे घरवालों ने बच्ची की हालत देखी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जोर-जोर से रो रही बच्ची को संभालकर वे घर ले आए और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आरोपी हररोज बच्ची को घर पर खिलाने आता था।

No comments:

Post a Comment