BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुंबई के कुर्ला में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या हुई 19, एफआईआर दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 29, 2022

मुंबई के कुर्ला में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या हुई 19, एफआईआर दर्ज



मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार को एक इमारत गिरने से कुल 19 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(2), 308, 337, 338 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंग

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट किया, "मुंबई में इमारत गिरने से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और घायलों के साथ प्रार्थना है। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"


कुर्ला इमारत ढहने से मंगलवार शाम को मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment