BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली वन्दना बंसकार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 की प्रबल दावेदार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 12, 2022

भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली वन्दना बंसकार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 की प्रबल दावेदार...


रेवांचल टाईम्स - जहां पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है वही सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र की शिकारा गांव की रहने वाली समाज सेविका वन्दना बंशकार भी अपना भाग्य आजमाने चुनाव मैदान पर है, जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 17 से बिजली के बल्ब चुनाव चिन्ह पर बतौर अभ्यार्थी चुनावी मैदान पर उतरी हैं बंदना बंशकार वह शख्सियत है जिसने ग्राम पंचायत शिकारा में हुए प्रधानमंत्री आवास घोटाला की शिकायत कर जांच करवा कर उजागर करवाया था समाज सेविका वंदना बंशकार की शिकायत पर जबलपुर विधायक तरुण भनोत विधायक और पूर्व वित्त मंत्री के द्वारा विधानसभा पर ध्यानाकर्षण संख्या 115 के तहत अवगत कराया गया था कि सिवनी जिले की घंसौर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिकारा में 11 अभ्यार्थियों के प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की राशि किसी अन्य व्यक्तियों के खाते में डाल कर भुगतान करने की शिकायत की जांच में शिकायत सही पाई गई और पूरे मामले पर दोषियों पर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी हुए हैl लगातार भ्रष्टाचार को उजागर करने और क्षेत्र में विकास के कार्यों को गांव तक पहुंचाने की मुहिम पर लगी समाज सेविका वंदना बंशकार अब जिला पंचायत सदस्य अभ्यर्थी के रूप में क्षेत्र क्रमांक 17 से चुनावी मैदान में उतर गई हैं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 17 की चुनावी अभ्यर्थी वंदना बंशकार को क्षेत्र के मतदाता प्रबल दावेदार के रूप में देख रहे हैं स्वच्छ छवि शिक्षित समाज सेविका और भ्रष्टाचार को उजागर करने में निर्भीकता दिखाने वाली वंदना बंशकार क्षेत्र के विकास के लिए और क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने लोगों की मदद करने चुनावी मैदान में प्रबल दावेदारी से उतर गई हैl


No comments:

Post a Comment