नई दिल्ली: Maharashtra Crisis: शिवसेना में हुई बगावत की वजह से महाराष्ट्र में जारी संकट ( Maharashtra Political Crisis ) के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली आकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। महाराष्ट्र में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच पहली बार एक्शन में आयी बीजेपी। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस मंगलवार रात दिल्ली से लौटने के बाद सीधे महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने राज भवन पहुँचे। वहीं, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में कहा कि हम कल मुंबई पहुंचेंगे। 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हम किसी भी फ्लोर टेस्ट के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम सब कुछ पास करेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है.
हम कल मुंबई पहुंचेंगे। 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हम किसी भी फ्लोर टेस्ट के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम सब कुछ पास करेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है
गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा कि लोग हमारे साथ हैं और हम कल फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है.

No comments:
Post a Comment