BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारसा बारात से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी 12 लोग चोटिल, दो को सर पर गहरी चोट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 1, 2022

बारसा बारात से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी 12 लोग चोटिल, दो को सर पर गहरी चोट...




रेवांचल टाईम्स - अचानक अनियंत्रित होकर आज सुबह 6:00 बजे बारसा बरात से भरी पिकअप नैनपुर के वार्ड नंबर 7 फिल्टर प्लांट के गेट के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 25 से 30 लोग महिला एवं पुरुष सवार थे। 12 लोगों को चोटे आई एवं दो लोग सर की चोट से घायल हुए। सभी को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया मौके पर पुलिस विभाग मौजूद रहा। सभी का बयान लेकर वाहन चालक पर मामला बनाने की बात कही।

बताया गया कि कल रात्रि 8:00 बजे बारसा बरात में बीजे गांव से लगभग 30 लोग पिकअप वाहन में बैठकर नैनपुर के वार्ड क्रमांक 7 ईटका आए थे एवं आज सुबह सभी वापस अपने गांव बीजे गांव जा रहे थे।

तभी इटका फिल्टर प्लांट के सामने गोलाई में बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment