रेवांचल टाईम्स - प्रदेश मुख्यमंत्री और प्रशासन भले लाख कह ले की गरीब आदिवासीयों का शोषण नही हो रहा है मगर उनकी कथनी करनी में साफ नजर आने लगा है वही उसके अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा आज भी शासन के आदेश को धज्जियां उड़ा रहें है मगर मगर मुख्यमंत्री दावा करने से चूक नही रहें है कि प्रशासन उनके दावे की हवा निकलती नजर आ रही है वही उसका कोई नही कर रहा है !
क्या है मामला
ग्राम पंचायत गोराछापर के उपसरपंच पुरन लाल उईके पिता स्वर्गीय पुनु लाल उईके ग्राम पचलू टोला निवासी के द्वारा दिनांक 23.05.22 को 3 बजे सेंट्रल बैंक शाखा नैनपुर में आजिविका समूह के खाते का बैलेंस चैक करवाने गये वही सेंट्रल बैंक शाखा नैनपुर मैनेजर जायसवाल के द्वारा बैलेंस जाँच करने की बात कही तो उनके द्वारा पत्नी के खाते के बेलैंस की जाँच की बात कही और मैनेजर के द्वारा भारी विवाद और गाली गलौच जाति सूचक शब्द बोला गया और हाथ पकड़ कर और धक्का देकर शाखा से बाहर कर दिया गया और साथ आये साथीयो के साथ भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया और उक्त घटना बैंक में लगे cc टीवी में रिकॉर्डिंग है जिसकी जाँच दौरान पुष्टि की जा सकती है वही शिकायत नैनपुर पुलिस थाना नैनपूर में लिखित शिकायत की गई थी मगर जाँच अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई और मामले को दबाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है वही गरीब आदिवासी की शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है!
गोड़वानां संघटन में मैनेजर के खिलाफ रोषव्यप्त...
जैसे ही इस घटना की जानकारी उपसरपंच ने संगठन को दी गई वैसे कार्यकर्ता में भारी आक्रोश पैदा हो गया है वही कार्यवाही नही होने पर उग्र होने की बात सामने आ रही मगर अब देखना है कि प्रशासन सेंट्रल बैंक मैनेजर शाखा नैनपुर पर कार्यवाही होती है या गरीब आदिवासी सिर्फ दबा कुचला जा रहा है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment