BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिर से बड़ी हो गई थी घेंघा की गिल्ठी, मेडिकल के डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 25, 2022

सिर से बड़ी हो गई थी घेंघा की गिल्ठी, मेडिकल के डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाला

 



रेवांचल टाईम्स/जबलपुर। घेंघा रोग से पीडि़त 80 वर्षीय महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल में बीमारी से राहत मिली। घेंघा रोग के कारण वृद्धा के गले में गिल्ठी हो गई थी। जिसका आकार उसके सिर से भी बड़ा हो गया था। करीब दो घंटे चले आपरेशन के बाद नाक कान गला रोग विभाग के चिकित्सकों ने गिल्ठी निकाल दी। मेडिकल कालेज अस्पताल ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. कविता सचदेवा ने बताया कि घेंघा रोग के उपचार के लिए स्वजन ने मेडिकल में भर्ती कराया था। घेंघा की वजह से महिला के गले में कई किलोग्राम वजनी ट्यूमरनुमा गिल्ठी बन गई थी, जिसके कारण महिला को सांस लेने और भोजन करने में तकलीफ होने लगी थी। एंड्रोक्राइन सर्जन डा. संजय यादव व ईएनटी विभाग के चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने आपरेशन किया। आपरेशन में डा. अनिरुद्ध शुक्ला, डा. महमूदा, निश्चेतना विशेषज्ञ आशीष सेठी, डा. गोपाल मरावी, डा. शरद शर्मा की भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment