BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया हितग्राही से संवाद केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते हुए शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 31, 2022

गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया हितग्राही से संवाद केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते हुए शामिल

 



मण्डला 31 मई 2022

                प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के मध्यप्रदेश के चयनित लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण सम्मेलन हुए शामिल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिला स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन नगर पालिका टाउन हॉल के आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफडे, एलडीएम अमित केसरी, अनुराग बिट्टू चौरसिया, सुधीर कसार, हितग्राही सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का हितग्राही लाभ ले। साथ ही योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं प्रशासन को बताएं एवं समस्याओं का समाधान भी प्राप्त करे। श्री कुलस्ते ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की गई फिनाइल का विमोचन भी किया।

नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का समय-समय पर हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। श्रीमति शुक्ला ने कहा कि जो योजना से आप लाभ लेना चाहते हैं वे नगरपालिका की संबंधित शाखाओं में आकर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार गरीबो एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को मंच से हितलाभ वितरण भी किया गया।

No comments:

Post a Comment