रेवांचल टाईम्स - बिना शिकायत के उगाही पूर्ण कार्रवाई कर दी बालाघाट जिले के कांग्रेसी नेता एवं क्षेत्र के युवा समाजसेवी भरत कालबेले ने सोमेंद्र कंकरायने एवं अन्य सभी की जमानत अर्जी खारिज किए जाने एवं 13 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के मामले में एक बार फिर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे उगाही पूर्ण कार्रवाई और षड्यंत्र करार देते हुए निवेशकों के विश्वास की हत्या कर लोगों की उम्मीद और विश्वास की जमा पूंजी को डुबोने के आरोप लगाए हैं
भरत कालबेले ने कहां की सोमेंद्र कंकरायने एवं हेमराज आमाडारे और अजय तिडके के मामले में पुलिस ने बिना किसी एक भी शिकायत के सामने आए कार्रवाई की है तथा जबकि पुलिस को किसी भी प्रकार से लोगों ने सामने आकर शिकायत नहीं की इसके बावजूद भी पुलिस ने 100 से 150 पुलिस वालों को साथ लेकर अनेक गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर शिकायत करने के लिए नागरिकों पर दबाव बनाने की कोशिश की जिससे स्पष्ट है कि पुलिस सोमेंद्र और सभी आरोपियों पर जबरन मामला उस परिस्थिति में भी बनाने पर आमादा है जबकि कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आ रहे हैं भरत कालबेले ने कहा कि पुलिस के इस तरह के कृत्य से नागरिकों में पुलिस के प्रति आक्रोश धड़क सकता है भरत कालबेले ने कहा कि जो काम लाजी में अनेकों महीने से शुरू था इस मामले में पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और जबकि लोगों का विश्वास सोमेंद्र और अन्य सभी पर जम गया तब पुलिस ने कार्यवाही के कदम आगे बढ़ाए इसी तरह से देखा जाए तो पूरे मामले में शुरू से आखरी तक सिर्फ और सिर्फ बालाघाट पुलिस मामले में दोषी नजर आ रही है और इससे स्पष्ट है कि कुछ राजनेता इसके पीछे किसी बड़ी साजिश के साथ पुलिस का इस्तेमाल कर मकसद को अंजाम देने में लगे हैं लेकिन क्षेत्र की जनता पुलिस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी भरत कालबेले ने कहां की पुलिस जितने दिन सोमेंद्र और टीम को अंदर रखने का षड्यंत्र रच ले क्षेत्र की जनता का विश्वास अडिक बना रहेगा
रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment