BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्यकर्मी ने रुपए लेकर ब्लड की जगह लाल रंग मिलाकर चढ़ाया ग्लूकोज, फिर… - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 30, 2022

स्वास्थ्यकर्मी ने रुपए लेकर ब्लड की जगह लाल रंग मिलाकर चढ़ाया ग्लूकोज, फिर…




रेवांचल टाइम्स:सरकारी कर्मचारी कारनामे करने से बाज नहीं आते हैं। आए दिन सरकारी कर्मचारियों की करतूते सामने आती है। सरकारी कर्मचारी की ऐसी ही एक करतूत का मामला उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आया है। महोबा के जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड चढ़ाने के लिए बोला। आरोप है कि विधवा महिला ने अपने जेवरात बेचकर पैसों की व्यवस्था की और खून के इंतजाम के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी राजकुमारी को दी। इसके बाद ब्लड चढ़ाने के नाम पर ग्लूकोज में लाल रंग का इंजेक्शन मिलाकर चढ़ा दिया गया। बेटे की हालत बिगड़ने और मामले को तूल पकड़ता देख जिला अस्पताल प्रशासन ने बीमार मरीज को रेफर कर दिया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएमएस ने जांच के आदेश दिए है।


मामला महोबा सदर तहसील के भंडरा गांव का है। जहां पर रहने वाली 65 वर्षीय विधवा रामकुमारी अपने बेटे जुगल के साथ किराए के मकान में रहती है। सरकारी सुविधाओं के नाम पर आज तक इस बुजुर्ग महिला को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल सकी है। पहली बार बेटे की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों ने 5 हजार रुपये ब्लड की बोतल के नाम पर लेने की बात रख दी थी। जिसे पूरा करने के लिए लाचार मां ने अपने कानों की सोने की बाली और अंगूठी को बेचने को मजबूर होना पड़ा है।

सोने के आभूषण बेचकर कर्मचारियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत देकर मां ने बेटे का इलाज शुरू कराने की सिफारिश की थी। मगर हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्यकर्मी ने पूरी रकम को हजम करने के लिए ग्लूकोज में लाल रंग का इंजेक्शन मिलाकर चढ़ा दिया गया। बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है। सीएमएस डॉ आरपी मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर मामले में जांच के आदेश दिए है। साथ ही आरोपी महिला कर्मचारी राजकुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment