रेवांचल टाइम्स नैनपुर - बीती रात्रि को नैनपुर के नजदीक जेवनाग्राम में गत रात्रि मालगाड़ी से एक युवक सामने आ जाने से उक्त युवक के दोनों पैर कट गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने युवक को नैनपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उसे गंभीर उपचार के लिए मंडला रेफर किया गया। जहां उसकी की नाजुक हालत देखते हुए और अधिक रक्त बह जाने के कारण उसे मंडला से जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक आकाश कुमरे पिता दीवान सिंह कुमरे साहू टोला जैवनारा नैनपुर का निवासी है। के दोनों पैर कट चुके हैं। गंभीर अवस्था में युवक जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। जैसे कि पीड़िता की मां के द्वारा बताया गया है कि नैनपुर में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंडला रिफर कर दिया गया। लेकिन मंडला में भी वहां पर डॉक्टरों ने किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई और वह युवक लंबे समय से हॉस्पिटल में उचित इलाज के लिए परेशान हो रहा हैं। जिसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी सत्यनारायण खंडेलवाल ने मंडला में सिविल सर्जन डॉक्टर शाक्य से दो-दो बार दूरभाष पर चर्चा की और उस युवक की उचित इलाज की व्यवस्था की बात कही। लेकिन उसके बाद भी सुबह से मंडला पहुंचने के बाद भी अभी दिन के 2 बजे तक प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की है। और उक्त घायल युवक को मंडला से रेफर नहीं किया गया है। जहां पर पीड़ित युवक की मां ने भी कलेक्टर मैडम और डॉक्टरों से निवेदन की है। लेकिन लगातार कोशिश के बाद भी पीड़ित युवक की उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई है। और वह अभी भी मंडला हॉस्पिटल में जीवन और मौत से संघर्षरत है। वहीं समाजसेवी सत्यनारायण खंडेलवाल ने मंडला कलेक्टर से चर्चा कर उक्त युवक के इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। जिसे संज्ञान में आते ही उक्त युवक को जबलपुर रेफर करने की कोशिश की जा रही है। वही पीड़ित युवक की मां का रो रो कर बुरा हाल है और वह प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों से सुबह से फोन पर चर्चा कर रही है। लेकिन उसके बाद भी कोई तत्काल सुविधा नहीं मिल पाई है। पीड़ित युवक की मां ने रेवांचल टाइम्स से चर्चा कर उक्त बातें बताई। वही मां को जिला प्रशासन के बेहतर कदम का इंतजार है कि उसका घायल बेटा जल्द से जल्द बेहतर इलाज के लिए जबलपुर पहुंच जाए।
Thursday, May 12, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
नैनपुर में मालगाड़ी के सामने आ जाने से युवक के दोनों पैर कटे, मंडला हॉस्पिटल में युवक जीवन और मौत से कर रहा है संघर्ष, बेरहम प्रशासन नहीं ले रहा है सुद...
नैनपुर में मालगाड़ी के सामने आ जाने से युवक के दोनों पैर कटे, मंडला हॉस्पिटल में युवक जीवन और मौत से कर रहा है संघर्ष, बेरहम प्रशासन नहीं ले रहा है सुद...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment