रेवांचल टाइम्स:अक्षय तृतीया का त्योहार 3 मई यानि आज मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन शुभ काम, दान, स्नान आदि करने से उसका अनंत फल प्राप्त होता है. वहीं गलत काम करने से भी उसका दुष्परिणाम जीवन भर भोगना पड़ता है. ऐसे में यदि आप आर्थिक स्थिति से परेशान हैं या सुख समृद्,धि ऐश्वर्य, वैभव आदि प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का दान करने स आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करने से अक्षय फल प्राप्त हो सकता है. दान का पूरा फल प्राप्त करने के लिए 5:39 से 12:18 के बीच पूजा करें. तय मुहूर्त पर दान करने से अनंत फल प्राप्त किया जाता है.
पानी का दान
अक्षय तृतीया के दिन पानी का दान जरूर करना चाहिए. ऐसे में आप मटके में पानी भरकर दान करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
जौ का करें दान
अक्षय तृतीया के दिन यदि आप सोना चांदी का दान नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप जौ का दान जरूर करें इससे सौभाग्य प्राप्त होता है.
कपड़ों का दान
अक्षय तृतीया के दिन कपड़ों का दान जरूर करना चाहिए. इससे घर में सुख समृद्धि आती है. अन्न दान के अलावा कपड़ों को दान को भी महादान बताया गया है.
अन्न का दान
अक्षय तृतीया के दिन काले तेल, घी, गुड़, चना, चावल, आटा, दाल आदि का दान करें. ऐसा करने से घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है.
नमक का दान
अक्षय तृतीया के दिन नमक का दान जरूर करना चाहिए. नमक के दान से माता लक्ष्मी की कृपा जीवन भर बनी रहती है.

No comments:
Post a Comment