मण्डला 12 मई 2022
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र
से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणगंज में मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना एवं
स्वरोजगार योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी
टी.वी. सिंह, जनपद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बरकड़े एवं बैंक
अधिकारी की उपस्थित थे। शिविर में 72 बेरोजगार युवक
युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए पंजीयन किया गया एवं उन्हें
मार्गदर्शन भी दिया गया।
सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग
केन्द्र रेखा चौरसिया ने म.प्र. शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शिविर
में उपस्थित युवक-युवतियों को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति
योजना अंतर्गत स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 50 लाख तक ऋण एवं
सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय हेतु 25 लाख तक ऋण ले सकते हैं।
साथ ही 3 प्रतिशत व्याज अनुदान सी.जी.टी.एम.एस.ई. अंतर्गत बैक
गारंटी का प्रावधान है। प्राप्त जानकारी अनुसार 13 मई 2022 को बिछिया एवं बीजाडांडी में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर
का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक युवक, युवतियां शिविर
में उपस्थित होकर शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
समाचार क्रमांक/95/फोटो संलग्न
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment