BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नौतपा के पांचवें दिन तप रहा है प्रदेश, ग्वालियर में पारा 42.6 डिग्री तक पहुंचा, जबलपुर में आंधी से पेड़ गिरे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 29, 2022

नौतपा के पांचवें दिन तप रहा है प्रदेश, ग्वालियर में पारा 42.6 डिग्री तक पहुंचा, जबलपुर में आंधी से पेड़ गिरे



भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा के पांचवें दिन यानी आज रविवार को धूप में तेजी देखी गई. वहीं शनिवार को भी सूरज के तेवर तीखे ही रहे. सुबह से शाम तक सूरज की चटख धूप लोगों को पसीने से तरबतर करती रही. हालांकि, शाम होते ही कई इलाकों में बादल छा गए, बूंदा-बांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. जबलपुर के कई इलाकों में तेज हवा से कई पेड़ गिर गए और टीन के शेड उड़ गए. मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून आ चुका है. भोपाल में 15 जून के बाद मानसून आ सकता है.

ग्वालियर सबसे गर्म, पारा 42.6 डिग्री: प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन शनिवार को सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया. जबकि, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी भाेपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इंदौर का अधिकतम तापमान 37.4, न्यूनतम 25.4 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.1, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और ग्वालियर का अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, दमाेह में एक मिलीमीटर बारिश हुई.

चार बड़े शहरों का तापमान: रविवार सुबह 9:30 बजे ही राजधानी भोपाल का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री, जबलपुर का 32 डिग्री और ग्वालियर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पूरे प्रदेश में दिन का पारा बढ़ने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी मध्यप्रदेश में वातावरण में नमी बरकरार रहने से बादल बने रह सकते हैं. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी भी हाे सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है.

No comments:

Post a Comment