BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... मंडला पटवारी पर गिरी जबलपुर लोकायुक्त की गाज 15 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 13, 2022

ब्रेकिंग न्यूज़... मंडला पटवारी पर गिरी जबलपुर लोकायुक्त की गाज 15 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार...

 


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के ग्राम पंचायत बिनेका में पदस्थ रहे पटवारी प्रदीप सैयाम पर जबलपुर लोकायुक्त की गाज गिरी वही जानकारी के अनुसार बिनेका में पदस्थ पटवारी को 15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों रिश्वत लेते अपने गिरफ्त में ले लिया ।

            मंडला आवेदक रोहित श्रवण पटेल पिताश्री धनेश्वर प्रसाद उम्र 33 साल निवासी 89 जवाहर वार्ड क्रमांक 19 मंडला जिला मंडला।


     आरोपी प्रदीप सैयाम पटवारी हल्का नंबर 35 / 70 ग्राम  तहसील मंडला ।

सह आरोपी संजय बंशकार पिता स्वर्गीय मदन वंशकार उम्र 45 वर्ष ग्राम कोटवार ग्राम तहसील एवं जिला मंडला ।


कार्य आवेदक की मद परिवर्तित की गई भूमि का बटांकन करने के एवज में ₹15000 रिश्वत की मांग की गई थी जो आज दिनांक 13 मई 2022 को आरोपी प्रदीप सैयाम पटवारी द्वारा यह राशि ग्राम बिनेका के कोटवार संजय बंशकार को दिलाई गई।


दिनांक ट्रैप ...1 3 मई 2022


स्थान ट्रैप ....चौरसिया मोहल्ला ग्राम बिनेका तहसील एवम जिला मंडला।


उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक भूपेंद्र दीवान तथा लोकायुक्त जबलपुर की 10 सदस्यों की टीम द्वारा की गई है ।

No comments:

Post a Comment