BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
1.11 लाख की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे थे एक लाख 60 हजार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 13, 2022

1.11 लाख की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे थे एक लाख 60 हजार




रेवांचल टाईम्स:राजस्थान के जालौर में एसीबी की टीम ने एक कनिष्ठ सहायक को 1.11 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए पीड़ित से 1 लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इसके लेकर फरियादी को लगातार परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने आरोपी कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जालौर इकाई को परिवादी ने एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह और कनिष्ठ सहायक राणा राम द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। दोनों अधिकारियों का दलाल हीरालाल रुपयों की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहा है।

एसीबी जालौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया तो वह सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह चारण और उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई की।

इस दौरान आरोपी विक्रम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जालौर कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 1 लाख 11 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने के कारण आरोपी राणा राम सब रजिस्ट्रार और दलाल हीरालाल मौके से फरार हो गए। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।




No comments:

Post a Comment