मण्डला 20 अप्रैल 2022
चाईल्ड
लाईन मंडला की टीम द्वारा एक बाल विवाह रोका गया। जानकारी के अनुसार मंडला
विकासखंड के अंतर्गत बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन तथा पुलिस के
संयुक्त दल द्वारा मौके पर जाकर बाल की जन्मतिथि का परीक्षण किया गया जिसमें बालक
की आयु 19
वर्ष पाई गई। दल के सदस्यों ने बालक तथा उसके परिवारजनों को समझाईश दी तथा कानूनी
प्रावधानों से अवगत कराते हुए बाल विवाह को रोका। टीम के सदस्यों ने बालिका के
परिजनों से भी संपर्क करते हुए उन्हें भी समझाईश देते हुए कानूनी प्रावधानों की
जानकारी दी।

No comments:
Post a Comment