BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 23, 2022

भीषण सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत



रेवांचल टाइम्स,महाराष्ट्र। राज्य के बीड जिले से एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर एक ट्रक ने शनिवार को जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच महिलाओं और एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जानें कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार दुर्घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे अम्बाजोगाई तहसील के साइगांव ग्राम के पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लातूर जिले के आरवी गांव के एक परिवार के सदस्य जीप से अम्बोजोगाई तहसील के राडी गांव एक समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अम्बाजोगाई शहर के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि पांच महिलाओं और एक बच्चे की दुर्घटना में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

No comments:

Post a Comment