रेवांचल टाइम्स बिछिया - इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के लापरवाही ने बिछिया के रहवासियों को इतना परेशान कर दिया है कि वे न तो घरों के अंदर बैठ पा रहे हैं, न ही बाहर जा पा रहे हैं। बाहर आग उगलती धूप और अंदर बिजली गुल रहने पर उमस भरी गर्मी लोगों को अब बीमार कर रही है। गर्मी बढ़ने और बिजली कटों के कारण लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या होने लगी है, जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।चिकित्सक भी लोगों को गर्मी में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दे रहे हैं। हालात ये हैं कि लोग रात को घर के छतों में घूमकर घुमकर यहा वहाँ बैठ - बैठकर रात गुजार रहे हैं। वहीं, जो लोग बाहर नहीं जा सकते, वे स्वयं जागकर हाथ के पंखों और पुस्तकों से हवा कर बच्चों को सुलाने के प्रयास में लगे रहते हैं।
शनिवार रात को नगर बिछिया में बिजली पॉवर कट लगी, गर्मी चलते लोग परेशान हो रहे थे यहाँ वहाँ फोन करने लगे। बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन मिलाया गया बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली जल्दी आने का आश्वासन देते रहे पर बिजली नही आई। बिछिया के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जो खुद को बिछिया के शहंशाह समझते हैं हमेशा की तरह मूकदर्शक बने रहे। लोग इस भीषण आग उगलती गर्मी से बचने के लिए घरों व दुकानों के कार्यालय में जाकर बैठ जाते थे पर लगातार पॉवर कट लगने के चलते लोग बेहद परेशान है। जिससे लोगों का वहां तक बैठना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चों में तो अधिक गर्मी से चेहरे और शरीर पर दाने निकलने लगे हैं, जिससे माता-पिता भी घबरा रहे हैं। उधर, बुजुर्गों को भूख कम लगने लगी है, जिससे उनका स्वास्थ्य भी गिरने लगा है।
शनिवार रात को जैसे ही बिजली पॉवर कट लगी उसके बाद छोटे छोटे बच्चे और माता पिता का बुरा हाल हो गया। खासा परेशान दिखे। इतना ही नहीं अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए महिलाओं ने हाथ में पंखे व पुस्तकें लेकर बच्चों पर हवा कर उन्हें सुलाने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी इतनी अधिक थी कि बच्चों को सुलाना तक मुश्किल हो रहा था।
वही गर्मी बढ़ने के साथ ही सामुदायिक अस्पताल और निजी दवाखानों में उल्टी, दस्त व एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। बच्चों और बुजुर्गों के शरीर पर दाने होने तथा खुजली की समस्या अधिक मिलने की आशंका जताई जा रही है। वही इस मामले पर स्थानीय डॉक्टर ने सलाह के तौर पर बताया कि गर्मी अधिक बढ़ने तथा बिजली गुल रहने से लोगों को पसीना अधिक निकलता है। पसीना अधिक देर तक रहने से शरीर में दाने निकल आते हैं। बच्चे व बुजुर्ग उसे खुजलाकर छील देते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है। कोशिश करें कि बच्चों को पसीना आते ही उसे हल्के गीले कपड़े से साफ कर दें तथा घर से बाहर कम जाने दें। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं तथा गर्मी से बचाकर रखें।

No comments:
Post a Comment