BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नौतपा के पहले ही खूब तपेगा शहर, इन जिलों में चलेगी भयंकर लू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

नौतपा के पहले ही खूब तपेगा शहर, इन जिलों में चलेगी भयंकर लू



भोपाल। मध्यप्रदेश में तपिश फिर बढ़ने लगी है। मंगलवार से राज्य में लू चलने की संभावना है। इससे पहले बादल, हवा और बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट के कारण दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिली थी। प्रदेश में खंडवा, खरगोन और खजुराहो में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल में तापमान 41.1 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने 19 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद यानी 25 अप्रैल से हीट वेव चलने लगेगी, जो ग्वालियर से एंट्री करेगी। इस दौरान 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन तक प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलेगी। हालांकि इंदौर और भोपाल समेत कुछ अन्य इलाकों में लू से राहत रहेगी, यहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

आज से हीट वेव

25 अप्रैल से प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, गुना, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, टीकगमढ़ और दमोह में हीट वेव चलेगी। 26 और 27 अप्रैल को बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमिरया, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह और नर्मदापुर में हीट वेव चलने से गर्मी ज्यादा सताएगी।


नरसिंहपुर, पचमढ़ी को छोड़कर शेष प्रदेश में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम शुष्क होने के साथ गर्म हवाओं का प्रवेश होने लगा है। सोमवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी का क्रम चलेगा।


कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

भोपाल में दिन का तापमान करीब 40 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटे रहेगी। मौसम विभाग भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है।

No comments:

Post a Comment