BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपराधों में लिप्त बदमाश के दुकान पर चला प्रसाशन का बुलडोजर.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

अपराधों में लिप्त बदमाश के दुकान पर चला प्रसाशन का बुलडोजर....



रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में पड़ाव निवासी इमरान पिता जमील बाबा भाई कुरैशी के अतिक्रमण कर बनाये गए दुकान पर चली जेसीबी


गुंडा-बदमाश और माफिया के खिलाफ जिला व पुलिस प्रशासन ने तीखे तेवर अपनाए हैं। रविवार को एक ऐसे अपराधी के दुकान पर बुलडोजर चलाया गया, जिस पर थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट अंतर्गत अपराध दर्ज थे। इतना ही नहीं, बदमाश के कब्जे से अतिक्रमण कर बनाये गये दुकान पर बुलडोजर चलाया जाकर जमीन को भी मुक्त कराया गया। अब जिला व पुलिस प्रशासन ऐसे ही बदमाशों की सूची तैयार करने में जुटा है, जिनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। दरअसल, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गुंडा-बदमाश और माफिया पर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला व पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनकी संपत्ति को जमींदोज करने की तैयारी की है। इसी क्रम में आज कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए इमरान पिता जमील    निवासी पड़ाव के अतिक्रमण कर बनाए अवैध दुकान को जमींदोज कर दिया गया। 

जिले में गुंडा-बदमाश, इनामी, फरारी, हिस्ट्रीशीटर, वारंटी, जिलाबदर तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडला पुलिस द्वारा अपराधों में संलिप्त अपराधियों, माफियाओं आदि की अवैध संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की शुरूआत कर दी है। ऐसे अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment