रेवांचल टाईम्स - खैरा पलारी से लोपा जाने वाली सड़क हुई बदहाल लंबाई लगभग 3 किलोमीटर की सड़क कितनी जर्जर हो गई है। की आने जाने वाले राहगीर दो पहिया वाहन चालक गिरकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जबकि सड़क ठेकेदार द्वारा 5 वर्ष की गारंटी दी जाती है किंतु यह मार्ग जर्जर अवस्था होने के बाद भी सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है शासन प्रशासन से ग्राम वासियों ने निवेदन किया है कि यह मार्ग शीघ्र दुरुस्त किया जाए इस मार्ग से पलारी होकर क्यों लारी मंडला झागरा पांजरा धना गाडा मुनगा पार पहुंच मार्ग है ग्राम पलारी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड अस्पताल डाकघर व्यापारिक केंद्र होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसी स्थिति में यदि सड़क का सुधार शीघ्र नहीं हुआ तो किसी अप्रिय घटना घट सकती है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment