BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के हुए टुकड़े, चालक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 24, 2022

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के हुए टुकड़े, चालक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग



रेवांचल टाइम्स,ग्वालियर। भूसा लेने के लिए जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। वहीं ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा लेने मुरैना के गलेथा गांव जा रहा था। ट्रैक्टर चालक रघुवीर सिंह सिकरवार(35) को छतरपुर से दाल भरकर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के कई टुकड़े हो गए। जिसमें ट्रॉली के नीचे दबने से रघुवीर सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
भीषण हादसे से गुस्साए मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ जा पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर ड्राइवर और उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक रघुवीर सिंह सिकरवार मुरैना जिले के ग्राम गलेथा का रहने वाला था।

No comments:

Post a Comment