BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की दर्दनाक मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की दर्दनाक मौत




 रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा लखनादौन थाना अंतर्गत फोरलेन हाईवे के पास हुआ है।
लखनादौन पुलिस के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिले के परासिया निवासी परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गया था। बिहार से लौटते समय कार में 7 लोग सवार थे। तभी लखनादौन के मिडवे ट्रीट के पास अचनाक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment