रेवांचल टाइम्स - मण्डला पुनीत गोयल प्रबंध संचालक जिला वनोपज यूनियन पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के निर्देशन में भोपाल में आयोजित वन समितियों के सम्मेलन में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्रों के उत्पादों का स्टॉल लगाया गया जिसका अवलोकन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री प्रहलाद पटेल कुंवर विजय शाह वनमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अवलोकन किये व मण्डला जिले के पूर्व सामान्य व पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डला के वनधन केंद्रों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना किये । डॉ. एम. वाय. खोखर वनोषधि प्रसंस्करण केंद्र प्रभारी के मार्गदर्शन में वनधन केंद्र अंजनिया से श्रीमति क्लीन्द्री नेटी सचिव बालसिंह ठाकुर सह प्रभारी, वनधन केंद्र सिंगारपुर से श्रीमति पुष्पा परते,
वनधन केंद्र निवास से कु. सरोज मरावी,श्री एस. एल.इनवाती प्रभारी,द्वारा स्टॉल लगाए गए ।

No comments:
Post a Comment