BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महुआ बीनने गये श्याम का बाघ ने किया शिकार , हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

महुआ बीनने गये श्याम का बाघ ने किया शिकार , हुई मौत...



रेवांचल टाइम्स -जिले के पेंच टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र अरी बफर अंतर्गत आने वाले बीट खापा में महुआ बीनने गये करकोटी निवासी एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिसका अंतिम संस्कार पेंच प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शनिवार को किया गया है।

मुख्य वनसंरक्षक वन वृत एस.एस.उद्दे ने बताया कि शनिवार को पेंच पार्क के परिक्षेत्र अरी बफर अंतर्गत आने वाली बीट खापा में महुआ बीनने गये करकोटी निवासी श्याम(35) पुत्र सुकूल पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग व पेंच के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे जहां बाघ के हमले से मृत श्याम सिंह के शव की पंचनामा कार्यवाही, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। वहीं मृतक श्याम सिंह का अंतिम संस्कार पेंच प्रंबधन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया है।

बताया गया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार रूपये त्वारित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं बकाया 3.80 लाख रूपये एक दो दिन में मृतक के परिजनों को दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment