पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिक्षितपुरा निवासी 25 वर्षीय विशुद्ध जैन पिता अनिल जैन को परीक्षा में कम अंक मिले हुए थे जिससे वह काफी निराश था वह विगत 22 अप्रैल को घर में बिना बताए स्कूटी में सवार होकर भेड़ाघाट आया हुआ था जिसकी स्कूटी भेड़ाघाट बस स्टैंड में पुलिस को मिली थी स्कूटी के आधार पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई जिसके आधार पर मौके पर पहुंचे और युवक की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी तलाशी के दौरान आज सुबह स्वर्गद्वारी में पुलिस को नदी में उतराते हुए एक शव दिखाई दिया जिसे नाविको की मदद से बाहर निकाला गया जिसकी पहचान परिजनों द्वारा करते हैं उनका रो रो कर बुरा हाल था पुलिस के अनुसार मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment