BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना पर अलर्ट हुई शिवराज सरकार...समीक्षा बैठक में दिए ये अहम निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

कोरोना पर अलर्ट हुई शिवराज सरकार...समीक्षा बैठक में दिए ये अहम निर्देश




 रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में बैठक बुलाई। इस दौरान सीएम ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुलेमान ने कोरोना की वर्तमान स्थिति का प्रजेंटेशन दिया। जिन राज्यों में कोरोना के केस तुलनात्मक रूप से अधिक हैं उन पर नजर रखें। सीएम शिवराज ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने और अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने की बात कही। इसके साथ ही वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने को लेकर भी कहा।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 6 हजार 246 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 4 नए संक्रमित मिले हैं। जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं रविवार को भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।

No comments:

Post a Comment