BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से शाह नगर पहुंची 6 अप्रैल को दमोह जिले में रनेह पहुंचेगी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 5, 2022

मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से शाह नगर पहुंची 6 अप्रैल को दमोह जिले में रनेह पहुंचेगी...




रेवांचल टाइम्स - मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकाप्टर से सतना,मैहर, बहोरीबंद होते हुए शाह नगर पहुंची। 6अप्रैल को रनेह दमोह पहुंचेगी। शाह नगर में हजारों लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। डीजे, बैंड बाजा की धुन पर नाचते गाते हुए लोग चल रहे थे। बग्गी में कलश को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रविकीरण साहू, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, राष्ट्रीय महामंत्री जे पी साहू, सागर संभाग प्रभारी भोलानाथ साहू चल रहे थे। मां कर्मा देवी की आरती के साथ मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवि किरण साहू ने कलश यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 17अप्रैल से रथ यात्रा जबलपुर से निकाली जाएगी। और 19मार्च 2023को जंबूरी मैदान में साहू समाज का समागम होगा। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आप सभी एकजुटता से आपसी सामंजस्य स्थापित कर सर्व समाज को भी साथ लेकर उनके दुःख सुख व सभी समाजों की जयंती, कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वागत करे तो आपके कार्यक्रमों की भी शोभा बढ़ेगी। और स्थानीय स्तर पर मां कर्मा देवी मंदिर व धर्मशाला बनाने की शुरुवात करें और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लें। राष्ट्रीय महामंत्री जे पी साहू ने कहा कि नरवर गड़, झांसी, जगन्नाथ पुरी में मां कर्मा देवी का मंदिर बनना चाहिए। और कर्मा धाम के लिए सभी स्वजातियों से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में रामू साहू,लखन साहू,रामचरण साहू, रितेशसाहू, विपिनसाहू सहित सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment