BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
न्यायाधीश प्रकाश उइके द्वारा बच्चियों का सम्मान 51 हजार बच्चियों को चप्पल पहनाने का शुभारंभ किया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 15, 2022

न्यायाधीश प्रकाश उइके द्वारा बच्चियों का सम्मान 51 हजार बच्चियों को चप्पल पहनाने का शुभारंभ किया...

 



रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 14 अप्रैल को सेवा ही संकल्प गु्रप के संरक्षक एवं न्यायाधीश समाजसेवी प्रकाश सिंह उईके की उपस्थिति में समाजसेवी संतोषी गजभिये ,समाजसेवी श्रीमती अलका नीरज शुक्ला द्वारा डाॅ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती के अवसर पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । इसके पश्चात् गरीब जरूरतमंद नन्ही बच्चियों का तिलक लगाकर, हार पहनाकर एवं  उनके पैर पूजकर उन्हे अपने हाथों से चप्पल पहनाकर 51 हजार बच्चियों को चप्पल पहनाने का शुभारंभ किया । ज्ञात हो इसके पूर्व भी न्यायाधीश प्रकाश सिंह उईके द्वारा हर ग्राम में जाकर ठंड में स्वेटर एवं  कम्बल वितरण के साथ-साथ विकलांगों को ट्रायसिकिल प्रदान की एवं  कोरोना काल में भी भोजन की व्यवस्था कराई । समाजसेवा के कार्य में हमेशा अग्रणी रहने वाले न्यायाधीश प्रकाश सिंह उईके के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना एवं समाज के बीच एक अच्छा जाता  हैं । इस अवसर पर संतोषी गजभिये ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के विचारों पर चलकर सभी जाति धर्मो को एकजुट होना पडे़गा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रमेश लोखंडे ,एन.सी.गजभिये ,भरत डोले,राकेश साकरें, संधु धनेश्वर, सोनू गोहर, रोशन इंगले ,फूलकुमारी जावरे ,नीता साहनी, अबीया युवनाती, चित्रेश बारसकर, आशीष वर्मा, संजय लारोकर ,अनिल गजभिये आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment