BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 अप्रैल से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का द्वितीय चरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 2, 2022

4 अप्रैल से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का द्वितीय चरण


  



रेवांचल टाईम्स: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 4 अप्रैल 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। अभियान में 0-2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे, हाई रिस्क ऐरिया जहां विगत दो वर्षों से टीका की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईंट भट्टा, कछार, घुम्मकड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाईल टीम के द्वारा टीकाकृत किया जायेगा। जिले में मार्च, अप्रेल, मई तीन चक्रों में अभियान होगा।

                जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकरी दी कि नियमित टीकाकरण को सुदृढीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम 4, 6, 7, 9, 11, 13 एवं 16 अप्रैल तक द्वितीय चरण होगा। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होगा।

No comments:

Post a Comment