BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 20, 2022

रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी



स्वस्थ रहने के लिए हर कोई तरह-तरह की तरकीबें अपनाता है। कोई खास डाइट प्लान फॉलो करता है, तो कोई हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करता है। लेकिन अधिकतर लोग एक्सरसाइज जैसे जरूरी प्रैक्टिस को मिस कर देते हैं। वे एक्सरसाइज (Is Daily Exercise Important) करना इतना जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि फिट और हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी डाइट, लाइफस्टाइल है, उतना ही जरूरी रेगुलर एक्सरसाइज करना भी है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी रेगुलर प्रैक्टिस से आप हमेशा फिट, हेल्दी और डिजीज फ्री रह सकते हैं। YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा  से जानें फिट और हेल्दी रहने के लिए घर पर कौन-कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती है।
बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाने के लिए आपको रोजाना लंज एक्सरसाइज की प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। इसे अपनी रूटीन लाइफ में शामिल करना चाहिए। यह शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने का काम करता है। लंज एक्सरसाइज (Lunges Exercise Benefits) करने से पैरों और ग्लूटस की ताकत बढ़ती है। इससे फेफड़े भी मजबूत बनते हैं। यह एक कंप्लीट होम वर्कआउट है।
लंज एक्सरसाइज (Lunges Exercise in Hindi) करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बना लें। कंधों के बराबर दूरी बनाकर रखें।
अपने बाएं पैर को सीधा रखें, दाएं पैर एक कदम आगे बढ़ाते हुए घुटने से मोड़ लें।
इसके बाद दाएं पैर को सीधा रखें और बाएं पैर को घुटने से मोड़कर आगे ले जाएं।
इस दौरान आपकों अपने तलवों पर शरीर का पूरा भार डालना होता है।
आप इस एक्सरसाइज के 3 सेट कर सकते हैं। प्रत्येक सेट में 10 लंज करें।
2. पुशअप्स (Pushups Everyday)

हर किसी के लिए पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। लेकिन फिर भी रेगुलर प्रैक्टिस से इसे आसान बनाया जा सकता है। आप घर पर ही पुशअप्स कर सकते हैं। पुशअप्स (Push Ups Benefits) करने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है, शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनता है। पुशअप्स करने से हाथों, पैरों, पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसलिए फिट रहने के लिए आपको रोजाना घर पर पुशअप्स जरूर करने चाहिए।
पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले (How To Do Push Ups) लाइट वॉर्मअप कर लें।
इसके बाद फर्श पर एक मैट बिछाएं। इस पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने हाथों को कंधों से हल्का चौड़ा करके फर्श पर रखें।
पैरों को सीधा रखें, अपना वजह हाथों और पैरों की उंगुलियों पर डालें।
अब धीरे-धीरे कोहनी मोड़ते हुए शरीर को तब तक नीचे, जब तक कोहनी 90 डिग्री के कोण पर न आ जाए।
सांस छोड़ते हुए हाथों से बॉडी को ऊपर की तरफ पुश करें। इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस तरह आपका एक पुशअप कंप्लीट होता है।
आप पुशअप्स के 15-20 रेप्स के 3 सेट कर सकते हैं।
इस स्थिति में अपने कोर, कंधों और गर्दन पर अधिक भार डालने से बचें।
पुशअप करते हुए आपकी सिर से लेकर एड़ी तक का हिस्सा बिल्कुल सीधा होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment