Breaking

revanchal times new

पुलिस ने 3 गांजा तस्कर को पकड़ा.... जबलपुर में खप रहा अमरकंटक का गांजा ...1 लाख 20 हजार का गांजा जब्त



रेवांचल टाइम्स जबलपुर। जबलपुर की पनागर और खमरिया पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को दबोचकर करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दो आरोपी अमरकंटक से गांजा लेकर यहां सप्लाई करने आ रहे थे। तो वहीं पनागर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर, माल बरामद किया। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।

खमरिया थाना प्रभारी निरुपमा पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आयुश सोनकर और उसका साथी बाइक में सवार होकर, गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिल गयी। जिसके बाद दबिश देकर, घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों अमरकंटक से गांजा लेकर, जबलपुर के अनेक क्षेत्रों में सप्लाई करने का गोरखधंधा करते है।

घर में खोल रखी थी गांजे की दुकान
तो वहीं पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी ने बताया कि देवरी कला में हरि कुछवाहा के मकान में दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से इस व्यापार से जुड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

गैंग बनाकर देते है माल की सप्लाई
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूरी गैंग के साथ इस गोरखधंधे को अंजाम देता है। जिसने अपने घर में ही गांजे की दुकान खोल रखी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new