खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
इस ऑफर के तहत हर ग्राहक को बस एक लीटर पेट्रोल एक रुपये (Petrol in Rs. 1) में दिया गया. उसके बाद भी पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था. यह कार्यक्रम 'डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स' ने आयोजित किया था.
सोलापुर में पेट्रोल की कीमत 120.21 रुपये प्रति लीटर
बता दें कि महाराष्ट्र के सोलापुर में पेट्रोल 120.21 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. वहीं डीजल की बात करें तो सोलापुर में इसकी कीमत 102.92 रुपये प्रति लीटर है. वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है.
दिल्ली में 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 10 दिनों से स्थिर हैं और आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

No comments:
Post a Comment