मण्डला 16 अप्रैल 2022
सिविल सर्जन डॉ. के.आर. शाक्य ने
जानकारी दी कि ’आजादी
के अमृत महोत्सव’ 18 से
22 अप्रैल तक विभिन्न
विकासखण्डों में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में जिला चिकित्सालय मण्डला के
विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदाय करेंगे जिससे 19 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को मेडिकल
बोर्ड स्थगित रहेगा। इस संबंध में जिला चिकित्सालय मण्डला में दिव्यांगजनों की
जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसी प्रकार मेडिकल फिटनेस के
आवेदकों की फिटनेस संबंधी जांच आगामी मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को होंगी। अतः सभी दिव्यांगजनों व फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधी आवेदकों से
अनुरोध है कि वे दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
के लिए आगामी मंगलवार 26
अप्रैल को जिला चिकित्सालय मण्डला में उपस्थित हों ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की
असुविधा का सामना ना करना पड़े।

No comments:
Post a Comment