BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत 1485 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत 1485 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित

मण्डला 26 अप्रैल 2022



महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजनांतर्गत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई अंतर्गत गारंटी का प्रावधान है। ऐसे युवक युवतियां जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास हो और अपना स्वयं का स्वरोजगार, उद्योग स्थापित करना चाहते हैं वे अपना आवेदन एम0पी0 ऑनलाईन के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें व्यापार, सेवा सेक्टर हेतु एक लाख से 25 लाख तथा उद्योग सेक्टर हेतु 50 लाख तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। मण्डला ब्लॉक की 21 बैंक शाखाओं द्वारा 895, नैनपुर की 4 शाखाओं के 45, मवई की दो शाखाओं के 50, बिछिया के 5 शाखाओं के 155, घुघरी की एक शाखा हेतु 25, मोहगांव की 3 शाखाओं हेतु 70, निवास की 3 शाखाओं हेतु 65, नारायणगंज की 3 शखाओं हेतु 90 तथा बीजाडांडी की 3 शाखाओं हेतु 85 आवेदकों को ऋण दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मण्डला में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment