मंडला 9 अप्रैल 2022
कलेक्टर हर्षिका सिहं ने जनसमुदाय
से अपील की है कि 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को कोविड-19 से बचाव के
लिए कोर्बीवेक्स का टीका अवश्य लगवायें, अपने बच्चे की सुरक्षा पाएं। कोविड
का खतरा अभी जिले में टला नही है। वैक्सीन ही हमारा सुरक्षा कवच है, साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल
को फालो भी करें। अपने आसपास के लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित
करें। इसके साथ ही 15 से 17 वर्ष के युवाओं तथा 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग एवं
सिनीयर सिटीजन को कोविड के बचाव के लिए रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए
प्रीकॉशन डोज जरूर लगवायें।

No comments:
Post a Comment