BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 23, 2022

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन


रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय मवई ' राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत धनगांव के हाई स्कूल में 22 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है ।उपरोक्त शिविर में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां राष्ट्रीय सेवा योजना वॉलिंटियर्स द्वारा संपादित की जाएंगी इसी तारतम्य में आज शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रमुख वंदना उरकुड़े के निर्देशन में किया गया ।राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार रैदास ' 'सहायक प्राध्यापक राजेंद्र सोनवानी एवं वॉलिंटियर्स द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया ।

    ग्राम पंचायत धनगांव से उपसरपंच लहर सिंह करचाम, सचिव रमेश राय,  पंचायत के प्रमुख सदस्य ,शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य - त्रिलोक कुशराम एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण एवं तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


 रेवांचल टाइम्स  - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment