BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 12, 2022

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 12 मार्च 2022





जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत बीजाडांडी, मोहगांव एवं घुघरी से आए हुए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को एनटीईपी अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया। उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को विस्तारपूर्वक क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, निक्षय सॉफ्टवेयर एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर संभावित टीबी मरीजों के उपचार एवं नजदीकी डीएमसी पर रेफर करने हेतु निर्देशित किया गया। गतिविधियों के संचालन में ब्लॉक स्तर पर स्कूलों में टीबी की बीमारी के संबंध में पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं टीबी की बीमारी के संबंध में विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ बनाई। उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य स्टॉफ को एनटीईपी के कर्मचारियों के द्वारा टीबी बीमारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई एवं समाज में टीबी बीमारी के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु समझाईश दी गई।

जिला स्तर पर उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को जिला कार्यक्रम कीर्ति सिंह कुशवाह, हेड क्वार्टर एसटीएस श्री मुकुल तुमराम एवं हेड क्वार्टर एसटीएलएस आलोकरंजन अवधवाल ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक स्तर पर जो गतिविधि की गई उसमें टीबी यूनिट से समस्त एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचव्ही एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।


यह ख़बरें भी पढ़ें



अदाएं देख फैंस हो रहे दीवाने, निया शर्मा ने शेयर कर दी बेडरूम तस्वीरें...


27 करोड़ रुपए की ठगी के शिकार हुए सोनम कपूर के ससुर, 9 आरोपी गिरफ्तार...


No comments:

Post a Comment