BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपूर और पिंडरई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही सालों से चल रहे जुआ फाड़ में की कार्यवाही या केवल खाना पूर्ति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 1, 2022

नैनपूर और पिंडरई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही सालों से चल रहे जुआ फाड़ में की कार्यवाही या केवल खाना पूर्ति...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड नैनपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही जन चर्चा का विषय बनी हुई कि क्या यह कार्यवाही पहले क्यों नही की गई जबकि सालों से जुआ चल रहा है और स्थानीय लोगो के द्वारा समय समय मे शिकायतें भी की गई पर कार्यवाही नही की गई पर अचानक की गई कार्यवाही अब जन चर्चा का विषय बनी हुई है वही इस कार्यवाही में नैनपुर के भी खिलाड़ी धरये गये सालों से जारी है सट्टा का खेल सट्टा किंग कहता है कौन करेगा कार्यवाही...

        कहने को तो प्रशासन की नजर में अपराध थम गया गया है मगर कही न कही गुप् चुप तरीके से जुआ, सट्टा अबैध शराब, अबैध रेत, गांजा, सूखा नशा, ऐसे अनेक कार्य अभी भी जोरो से चल रहै है। वही इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पिंडरई में जमकर जुआ और सट्टा जारी है जिसमे कार्यवाही करते हुये बीती रात नैनपुर और पिंडरई  पुलिस के द्वारा ग्राम पिंडरई में कल देर रात्रि नामीगिरामी जुआ खिलाने वाले यतेंद्र उर्फ इतु जैन के यहां जुआ फड़ में छापा मारकर नैनपुर और पिंडरई पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा जुआरी और नोट पकड़े 80 हजार की रकम पकड़ाई गई  वही जानकारी अनुसार बीस सालों से जुआ चल रहा है वहा अंदाजा लगाया जा सकता है धन राशि का जुआ फड़ में दोंनो  थानां और चौकी पुलिस ने कार्यवाही की है वही एक चर्चा और निकल कर आई कि पिंडरई में किस अधिकारियों का संरक्षण जोकि खुलकर चाक चौराहों पर सट्टा लिखा जाता है वहा भी नामी गिरामी सटोरिया सट्टा के द्वारा खिलवाया जा रहा है सट्टे पर भी कार्य वाही होना चाहिए   सूत्र बताते है की कल एक नामी गिरामी सटोरिया जो पिंडरई में सट्टा खिला रहा है की खबर पर जुआ फड में दस्तक दी गई है वही शिकायत ऊपर बालाघाट स्तर तक की गई थी बहरहाल मंडला जिला में हर गाँव जुआ सट्टा खेल हो रहा है उस स्थानों के थाना प्रभारी के द्वारा सभी स्थानों पर भी कार्यवाही होना चाहिए  बहरहाल नैनपुर और पिंडरई पुलिस बधाई की पात्र है जो की सालों से चल रहें जुआरियों पर कार्यवाही की गई है 

           वही कार्यवाही दल में थानां प्रभारी नैनपुर जनक सिंह रावत पिंडरई चौकी प्रभारी शिवशंकर राम टेकेकर उपनिरीक्षक मानिक पटले सहायक उपनिरीक्षक गणेश चौधरी, किशोर माने, शेजवार और समस्त स्टॉफ पुलिस बल कार्यवाही को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment