BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टूटे-फूटे छत से निजात पाकर अब खुशहाल जीवन-यापन कर रहा हूँ - रामचरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

टूटे-फूटे छत से निजात पाकर अब खुशहाल जीवन-यापन कर रहा हूँ - रामचरण

मण्डला 24 मार्च 2022



भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आवासहीन एवं गरीब जरूरतमंद ग्रामवासियों के लिए वरदान साबित होती दिख रही है। ग्राम जामगांव निवासी रामचरण उलारी ने वर्ष 2020 में प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है। मजदूरी कर जीवन-यापन कर करने वाले रामचरण अपने परिवार के साथ पहले मिट्टी एवं घासफूस से निर्मित कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहे थे। इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे।

रामचरण बताते हैं कि अपनी पत्नि के बीमारी एवं मजदूरी से जीवन-यापन करने के कारण मैं और मेरा परिवार कच्चे मकान में जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहा था। मैंने सोचा भी नहीं था कि कभी मेरा पक्का आवास बनेगा और पक्के आवास में रह पाऊँगा, किन्तु प्रधानमंत्री जी के इस अभिनव प्रयास से मेरा अब पक्का आवास बना और आज मैं अपने नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में खुशहाल जीवन-यापन कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ मुझे शौचालय, मेढ़बंधान, उज्ज्वला योजना, मनरेगा एवं वृद्धावस्था एवं संबल योजना का लाभ भी मिल रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अब मेरा जीवन पहले से और बेहतर हो गया है।


No comments:

Post a Comment